महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी,

पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा पुलिस लाइन डीडवाना में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला वॉलिंटियर्स के साथ संवाद, सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महिला सुरक्षा कार्यक्रम में पुलिस का सहयोग करने वाली सुरक्षा सखियों, महिला मित्रों व वालंटियरों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले की कुल 25 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, इनमें लाडनूं की सुरक्षा सखी सुमित्रा आर्य को भी लम्बे समय से महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में महिला एवं बालिकाओं के साथ संवाद भी किया गया। इसमें राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।महिलाओं, बालिकाओं एवं सुरक्षा सखियों से किए गए संवाद में उन्हें महिला अधिकारों, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, कानून एवं उपलब्ध पुलिस सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।

महिलाओं में हुई है सुरक्षा की भावना मजबूत

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आरपीएस ऋतु कुमारी ने महिला अधिकारों और महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए हेल्प लाइन नम्बरों और राजकॉप एप के बारे में बताया और कहा कि तत्काल पुलिस का सहयोग लेने से कभी हिचकिचाना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस की विभिन्न गतिविधियों और कालिका पैट्रोलिंग टीम की सक्रियता से कन्याओं और महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। आज लड़कियां बेधड़क स्कूल-कॉलेज जाती-आती हैं।

कालिका यूनिट दे रही है आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

आरपीएस ऋतु कुमारी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं होकर समाज की सामुहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर परेशान करने, पीछा करने अथवा अन्य किसी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में भय या संकोच किए बिना पुलिस को सूचना देने एवं शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के माध्यम से संकट के समय वे तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं और खुद को सुरक्षित महसूस कर सकती हैं। पुलिस की ‘कालिका यूनिट’ द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें।

कार्यक्रम में इन सबकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान एएचटीयू के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक इकबाल खान सहायक उप निरीक्षक, लाडनूं पुलिस थाने से कालिका पैट्रोलिंग टीम की किरण मुंडेल, महिला कांस्टेबल प्रभु व कमला, सुरक्षा सखी सुमित्रा आर्य, रेणु कोचर, जसवंतगढ क्षेत्र से मंजू व विमला कसूम्बी, डीडवाना से पूनम, छोटी खाटू से सुनीता, अनीता तथा जिले भर की कालिका टीम में पदस्थापित महिला कार्मिकों, विभिन्न कार्यालयों एवं थानों से महिला पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया।

पुलिस बना रही है महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण

राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में संचालित ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’ के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (IPS) के निर्देशन में आयोजित इस महिला एवं बालिकाओं के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने, उन्हें अपने अधिकारों एवं कानूनों के प्रति जागरूक बनाने तथा महिला सुरक्षा के क्षेत्र में पुलिस एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय एवं सहभागिता स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए साइबर सुरक्षा एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने का संदेश दिया गया। ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” के माध्यम से इस तरह जिला पुलिस डीडवाना-कुचामन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं पुलिस सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जिले में ऐसा सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक महिला एवं बालिका स्वयं को सुरक्षित महसूस करे, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे तथा किसी भी समस्या की स्थिति में निर्भीक होकर अपनी बात पुलिस एवं प्रशासन के समक्ष रख सके।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now