लाडनूं में पीपा क्षत्रिय समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पीपा क्षत्रिय समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीपा क्षत्रिय समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पीपा क्षत्रिय समाज भवन में प्रतिभा समान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं व बी.कॉम. के छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, दुपट्टा व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन सबका किया गया विशेष सम्मान

इसके अलावा मेड़ता से आए मीरा तैराकी संघ के अध्यक्ष राजकुमार दैया, जिन्होंने 30 वर्षों से मेड़ता में 4000 लोगों को नि:शुल्क तैराकी सिखाई, उनको साफा व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विशेष डिग्री करने वाली तीन छात्राओं आदिति चौहान, जिसने सीएमए (Cost Management Acountent) व दीक्षा टाक (रतनगढ़) का इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट में चयन हुआ और नेहा टाक (सुजानगढ़), जिसने नीट परीक्षा पास की, इन सभी को साफा पहनाकर व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सुंदर कांड का पाठ आज

इस कार्यक्रम के तहत ही गुरुवार रात आठ बजे पीपा क्षत्रिय समाज भवन मे सुंदरकांड का पाठ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल चौहान ने की। इस अवसर पल कोषाध्यक्ष विजय कुमार चौहान, मंत्री गणेश चौहान आदि पदाधिकारी एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now