जगदीश यायावर बने लाडनूं के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करवाने की मांग को बलवती बनाने के लिए प्रदेश भर में की आईएफडब्लूजे ने नियुक्तियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जगदीश यायावर बने लाडनूं के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी,

पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करवाने की मांग को बलवती बनाने के लिए प्रदेश भर में की आईएफडब्लूजे ने नियुक्तियां

लाडनूं/डीडवाना (kalamkala.in)। देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्लूजे) राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर विधानसभा क्षेत्र वार प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। आईएफडब्लूजे ने पिछले एक महीने में चलाए गए इस अभियान में राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 190 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पत्रकार संगठन ने विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किये है।आईएफडब्लूजे के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ ने ये सभी नियुक्तियां जारी कर बताया है कि ये सभी नियुक्तियां आने वाले समय में पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए सूत्रधार बनेगी। डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर के लिए विधानसभा प्रभारी पूनमचंद शर्मा को, नावां के लिए विधानसभा प्रभारी मनीष कुमार पारीक को, मकराना के लिए विधानसभा प्रभारी विक्रम सिंह को और लाडनूं क्षेत्र के लिए विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार जगदीश यायावर को नियुक्त किया गया है।

सभी पत्रकार एकजुट होकर अभियान सफल बनाएं- यायावर 

लाडनूं विधानसभा प्रभारी जगदीश यायावर ने अपने सभी पत्रकार साथियों से एकजुट होकर राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू कराने की मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर मचा भारी हंगामा, रेलवे के बुकिंग क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक ने टिकट बुकिंग ठेकेदार को बुरी तरह पीटा, उसे किया लहूलुहान, रुपए छीने और बिखेरे, जातिसूचक अपशब्द व गंदी गालियां बरसाई, क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने का आरोप, जीआरपी मौके पर पहुंची, रिपोर्ट लेकर मामले की जांच में जुटी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now