सैनी अतिथि भवन में तिरंगा फहरा कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस



लाडनूं (kalamkala.in)। यहां सैनिक क्षत्रिय सभा संस्थान के तत्वावधान में सैनी अतिथि भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष जंवरीमल पंवार की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कुशवाहा सैनी महासभा की महिला जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य व यशपाल आर्य ने कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर प्रेमप्रकाश आर्य ने अपने विचार रखते हुए स्वतंत्रता के महात्म्य पर प्रकाश डाला। सुमित्रा आर्य के नेतृत्व में राष्ट्रगीत सामुहिक रूप से गाया गया। अंत में जंवरीमल पंवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित किए जाकर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम में जंवरीमल पंवार, सुमित्रा आर्य, यशपाल आर्य, डालमचंद सांखला, राजकुमार सांखला, जगदीश टाक, रामोतार टाक, ललित टाक, विक्की महावर, गुलाबचंद चौहान, छगनलाल परिहार, भंवरलाल महावर, मांगीलाल महावर, मांगीलाल महावर, सोहनलाल सांखला, बाबूलाल सांखला, सांवरमल गौड़, प्रेमप्रकाश आर्य, पन्नालाल मारोठिया, विमल आर्य सैनी आदि उपस्थित रहे।







