नागौर अरबन बैंक चुनाव में नरेन्द्र कच्छावा बने निर्विरोध अध्यक्ष और बच्छावत दुबारा उपाध्यक्ष निर्वाचित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागौर। नागौर अरबन बैंक के चुनावों में गठित नए बोर्ड में अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कच्छावा निर्विरोध निर्वाचित हो गए, वहीं उपाध्यक्ष पद पर मतदान के बाद केवलराज बच्छावत उपाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने पिन्टूसा ललवानी को 2 वोटों से हराया। चुनाव के बाद समर्थकों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद दिया। यहां बालसमंद स्थित अरबन बैंक कार्यालय में सुबह से ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चल रही थी। निर्वाचन अधिकारी जयपाल गोदारा ने नामांकन भरने, नाम वापस लेने की प्रक्रिया निर्धारित कर नोटिस चस्पा कर दिया था। नामांकन की प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए नरेन्द्र कच्छावा, नरेन्द्र पंवार और अशोक ललवानी उर्फ पिन्टूसा ललवानी ने दावेदारी पेश की। बाद में आम सहमति बनी तो नरेन्द्र पंवार और पिन्टूसा ललवानी ने अपने नामांकन वापिस ले लिए और नरेन्द्र कच्छावा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए। उपाध्यक्ष पद के लिए केवलराज बच्छावत व पिन्टूसा ललवानी आमने-सामने थे। दोनों दावेदारों में परस्पर सहमति बनाकर निर्विरोध निर्वाचन के लिए प्रयास किए गए, परन्तु पिन्टूसा अपना नामांकन उठाने को तैयार नहीं हुए और बच्छावत ने भी नाम वापिस नहीं लिया। फिर मतदान में केवलराज बच्छावत ने पिन्टूसा को 2 वोटों से हराकर यह पद जीत लिया। ललवानी को 5 और बच्छावत को 7 वोट मिले।
नए बोर्ड के चुने गए सदस्य-
अध्यक्ष- नरेन्द्र कच्छावा
उपाध्यक्ष- केवलराज बच्छावत
सदस्य- नरेन्द्र पंवार
सदस्य- संजय सारस्वत
सदस्य- अजीत ओझा
सदस्य- जंवराई सोलंकी
सदस्य- प्रवीण सोलंकी
सदस्य- लक्ष्मी सांखला
सदस्य- अजय तेजस्वी
सदस्य- पिन्टूसा ललवानी
सदस्य- कृपाराम भाटी
सदस्य- कैलाश मीणा
नरेन्द्र कच्छावा व नरेन्द्र पंवार का पैनल ही जीता
इस बार अरबन बैंक चुनाव में तीन पैनल चुनाव मैदान में थे, मगर दो पैनल पांच-पांच उम्मीदवार जीताने में कामयाब रहे। नरेन्द्र पंवार पैनल में पंवार सहित लक्ष्मी सांखला, अजय तेजस्वी, पिन्टूसा ललवानी, कृपाराम भाटी जीते, जबकि नरेन्द्र कच्छावा पैनल में कच्छावा के अलावा जंवराई सोलंकी, प्रवीण सोलंकी, अजीत ओझा व संजय सारस्वत चुनाव जीते। तीसरा पैनल केवलचंद बच्छावत का था, मगर उनके पैनल में वे खुद ही जीते, बाकी उम्मीदवार हार गए। एसटी वर्ग से कैलाश मीणा चुनाव जीते थे। ऐसे में दो पैनल 5-5 सदस्य जीतकर रेस में आ गए। मगर अंत में नरेन्द्र पंवार ने अध्यक्ष पद की दावेदारी वापिस ले ली और इस तरह नरेन्द्र कच्छावा अध्यक्ष चुन लिए गए।
कच्छावा दूसरी बार तो बच्छावत तीसरी बार चुने गए
नरेन्द्र कच्छावा दूसरी बार अरबन बैंक के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वे इससे पहले वर्ष 2000 से 2006 तक अध्यक्ष रह चुके हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर केवल बच्छावत लगातार तीसरी बार चुने गए हैं। बच्छावत स्व. कृपाराम सोलंकी के अध्यक्ष कार्यकाल में भी उपाध्यक्ष रहे थे और एक बार तो एक माह के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष भी चुने गए। इसके बाद वे जीवणमल भाटी के अध्यक्षीय कार्यकाल में भी पिछले बोर्ड में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। इस बार केवलराज बच्छावत तीसरी बार उपाध्यक्ष पद पर चुनाव जीते हैं। इस तरह बच्छावत ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now