उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के लाडनूं आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भावभीना स्वागत, लाडनूं की बायपास रोड की समस्या से करवाया अवगत और समाधान की मांग रखी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के लाडनूं आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भावभीना स्वागत,

लाडनूं की बायपास रोड की समस्या से करवाया अवगत और समाधान की मांग रखी

भोलाराम सांखला, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के बुधवार को लाडनूं आगमन पर भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने राजू कृषि उद्योग परिसर में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ व फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा की जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, डीडवाना के भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, भाजपा के जिला मंत्री नीतेश माथुर, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष महंत गौतम दत्त शास्त्री, विधानसभा प्रभारी राकेश शर्मा, विधानसभा संयोजक हनुमानमल जांगिड़, रामसिंह बेगसर, राज श्री कंवर शेखावत, निर्मला देवी जांगिड़, अंजना शर्मा, लूणकरण शर्मा, मोहनसिंह चौहान, मदन गोपाल नवहाल, गंगाराम रैगर, बलजी बिसायती सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। इस दौरान ठाकुर करणी सिंह ने लाडनूं बाईपास की महत्वपूर्ण मांग से उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को अवगत कराया तथा क्षेत्रवासियों की इस लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल का आग्रह किया। इस पर उन्होंने पूरा विचार करने का आश्वासन दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतरने से मिलेगी आमजन को राहत- विधायक जेठानंद व्यास, श्रीरामसर में किया 20.35 लाख रुपए की सीसी सड़क का शिलान्यास, बजट घोषणा के तहत होगा निर्माण, आमजन को मिलेगी आवागमन में सहूलियत

लाडनूं में पेयजल संकट गहराया, लोगों में आया उबाल, रेलवे ब्रिज के पास रास्ता रोक कर किया प्रदर्शन, भाजपा की महिला नैत्री सुमित्रा आर्य ने की जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से भेंट, समस्या से अवगत करवा कर समाधान की मांग उठाई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

शहर चुनें

Follow Us Now