उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची,

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत समिति लाडनूं में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पहुंच कर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी उनके नवनिर्मित आवास गृहों की चाबियां सौंपकर उन्हें सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री बुधवार को यहां जैन विश्व भारती में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने आई थी। उन्हें अ.भा. तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद वे सीधे पंचायत समिति पहुंची। पंचायत समिति में उनको साफा बंधवाकर सम्मानित किया गया। यहां ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ जनसेवा, सुशासन और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन है। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, भाजपा की जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, तहसीलदार कुटेन्द्र राठौड़ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आत्मबल के बिना अहिंसा को नहीं अपनाया जा सकता- अजय असवाल (निदेशक, शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार) लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

शहर चुनें

Follow Us Now