‘आंगनबाड़ी मिलन सेवा’ कार्यक्रमों की श्रृंखला का समारोह पूर्वक किया गया समापन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगिनियों व साथिनों का किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘आंगनबाड़ी मिलन सेवा’ कार्यक्रमों की श्रृंखला का समारोह पूर्वक किया गया समापन,

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगिनियों व साथिनों का किया गया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं ब्लॉक के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत हो रहा है। इन आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को अंतिम दिन ब्लॉक के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के लिए उत्तरदायी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगिनियों व साथिनों का सम्मान करना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत लाडनूं ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं मुख्य कार्यक्रम लाडनूं शहर एवं निम्बीजोधा में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी मानदेयकर्मियों ने सहभागिता की। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी लाडनूं ममता लहुआ, विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, गोविंदसिंह कसूम्बी, पार्षद नवीन मेघवाल, नीतेश माथुर, ईश्वर मेघवाल सांवराद तथा सीडीपीओ लाडनूं मुकेश तिवाड़ी व महिला पर्यवेक्षक सुश्री दीक्षा चौहान, तारेश शर्मा, विक्रम सिंह, बबिता के साथ समुदाय के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा बच्चों, महिलाओं एवं आमजन को इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथि गणों ने आंगनबाड़ी मानदेयकर्मियों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं व आशा सहयोगिनियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आंगनबाड़ी मानदेयकर्मियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

शहर चुनें

Follow Us Now