अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय,

लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

लाडनूं (kalamkala.in)। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश यायावर की अध्यक्षता में लाडनूं क्षेत्र के पत्रकारों की एक बैठक यहां मालियों का बास स्थित जगदीश यायावर के निवास पर रखी गई, जिसमें पत्रकारों के अग्रणी संगठनों के अलावा लाडनूं क्षेत्र स्तरीय एक संगठन का अलग से गठन करने का निर्णय लिया जाकर ‘लाडनूं पत्रकार परिषद्’ के नाम से नए संगठन का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति निर्णय लेकर संरक्षक पद पर जगदीश यायावर को चुना गया तथा अध्यक्ष पद के लिए शंकर आकाश का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण सिंह चारण व मो. बिलाल मुगल, मंत्री पद के लिए दीपक बोहरा, उपमंत्री अबू बकर बल्खी व कोषाध्यक्ष पद के लिए अनूप तिवाड़ी को चुना गया। कार्यकारिणी में अंतरंग सदस्यों के रूप में अशरफ खान, रामसिंह रैगर, दीक्षांत हिन्दुस्तानी, सुमित्रा आर्य एवं सुनीता वर्मा को शामिल किया गया। तय किया गया है कि इस संगठन की हर महीने एक बैठक अवश्य की जाएगी तथा इस मासिक बैठक के लिए हर माह की 25 तारीख निर्धारित रहेगी। संगठन का एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें अधिकृत सदस्यों के अलावा अन्य किसी को शामिल नहीं किया जाएगा। संगठन की समस्त सूचनाओं का आदान-प्रदान इस ग्रुप से ही किया जाएगा।

केवल अधिकृत पत्रकारों से ही सम्पर्क रखे पूरा प्रशासन

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि उपखंड क्षेत्र के समस्त प्रशासनिक स्तर स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की पूर्व सूचना इस संगठन के सभी सदस्यों को नियमित रूप से दी जाए। इन कार्यक्रमों के आयोजन के पश्चात जारी किया जाने वाला प्रेस नोट अधिकारियों के हस्ताक्षर सहित जारी हो तथा सभी अधिकृत पत्रकारों तक ही पहुंचाया जाए। बैठक में प्रशासन द्वारा यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया वालों को पत्रकारों के बराबर या अधिक महत्व दिया जाने की निंदा की गई। साथ ही तय किया गया कि उपखंड के सभी विभागों को संगठन की ओर से अधिकृत पत्रकारों की सूची उपलब्ध करवा दी जाएगी। प्रशासन को समाचार पत्रों, टीवी चैनल आदि से सम्बद्ध संगठन के सदस्य पत्रकारों के अलावा अन्य अनधिकृत पत्रकारों को किसी भी तरह की प्राथमिकता दी जाने अनुचित होगी।अगर प्रशासन की ओर से इस सम्बन्ध में उदासीनता बरती गई, तो सम्बंधित विभाग व अधिकारी के समाचारों का बहिष्कार किया जाएगा।

बैठक में इन सबकी रही उपस्थिति

इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार जगदीश यायावर, शंकर आकाश, लक्ष्मण सिंह चारण, मो. बिलाल मुगल, अनूप तिवाड़ी, अबू बकर बल्खी, दीपक बोहरा, रामसिहं रेगर, सुमित्रा आर्य, अशरफ खान आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now