- मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूण्डवा कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या तीन में जन्माष्टमी पर संस्कार केंद्र द्वारा धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिनमें ‘मैया यशोदा, वो कृष्णा है, नंदलाला, मुरली मनोहर’ आदि पर छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर संस्कार केंद्र अध्यापिका संगीता, अशोक, जितेंद्र कंदोई, कमल किशोर मुंडेल, ताराचंद बड़ौला ओर दिनेश मुंडेल मौजूद रहे।







