लाडनूं के दो अधिकारी आई.ए.एस. बने, सर्वत्र खुशी छाई, बालसमंद के मदनलाल नेहरा और कसूम्बी के गोपाल राम बिर‌ड़ा आरएएस से पदोन्नति पाकर बने आईएएस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के दो अधिकारी आई.ए.एस. बने, सर्वत्र खुशी छाई,

बालसमंद के मदनलाल नेहरा और कसूम्बी के गोपाल राम बिर‌ड़ा आरएएस से पदोन्नति पाकर बने आईएएस

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम बालसमंद और ग्राम कसूम्बी के लिए यह गौरवपूर्ण पल रहे, जबकि बालसमंद के मदनलाल नेहरा और कसूम्बी के गोपाल राम बिर‌ड़ा का पदोन्नयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में हो गया। ये दोनों अधिकारी अब तक राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में सेवारत थे। इस प्रशासनिक पदोन्नति से समूचा लाडनूं क्षेत्र भी गौरान्वित हुआ है। उनकी इस पदोन्नति को लेकर क्षेत्र के समी लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।‌ शिव सेना के प्रदेशाध्यक्ष मंजीत पाल सिंह सांवराद ने दोनों अधिकारियों को उन्हें पूरे लाडनूं क्षेत्र की ओर से बधाई देते हुए उनकी निरन्तर उन्नति की कामना व्यक्त की है। रीयल हेल्प ब्यूरो (रजि.) की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के प्रदेश सचिव चंद्राराम मेहरा, संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद घिंटाला, संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष पन्ना राम भामू, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष गोपी राम बिजारणियां, रालोद नेता इलियास खां, मोहन राम बीरड़ा, सूरजा राम, शारीरिक शिक्षक संघ के नेता कृष्ण कुमार प्रजापत, आईसीडी की ब्लॉक अध्यक्ष माया कंवर, अब्दुल अजीज खां, रामनिवास शर्मा आदि सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेताओं, प्रतिनिधियों, समाजसेवकों आदि ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

ऊँटनी का दूध ‘चलती-फिरती फार्मेसी’, इसके मूल्य संवर्धन और विपणन से पशुपालकों के लिए खुलेंगे नए अवसर- डॉ. अनिल कुमार पूनिया (निदेशक एनआरसीसी), एनआरसीसी एवं कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के बीच एमओयू, उष्ट्र संरक्षण और दुग्ध उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

विशेष अभियान के तहत राजस्थान में नए वोटर्स के रूप में कुल 4.80 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC), बूथ लेवल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा स्वीप टीमों द्वारा किए गए समन्वित प्रयास

शहर चुनें

Follow Us Now