दो सालों से लगातार पानी नहीं आने की है लोगों की शिकायत, पानी के लिए परेशान हुए लोग सड़कों पर उतरे, लाडनूं में पानी की समस्या को लेकर दूसरे दिन भी किया रेलवे ब्रिज के पास रास्ता जाम, पार्षद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दो सालों से लगातार पानी नहीं आने की है लोगों की शिकायत, पानी के लिए परेशान हुए लोग सड़कों पर उतरे,

लाडनूं में पानी की समस्या को लेकर दूसरे दिन भी किया रेलवे ब्रिज के पास रास्ता जाम, पार्षद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं शहर में विकराल बनती पानी की समस्या को लेकर अब लोगों का विरोध भी निरन्तर मुखर होता जा रहा है। जलदाय विभाग पानी की आपूर्ति को सुधारने और अंतराल को कम करने की दिशा में कोई भी अपेक्षित कार्यवाही करने में अब तक नाकाम रहा है। यहां दो दिनों से लगातार रेलवे स्टेशन, स्टेडियम व ब्रिज क्षेत्र, तेली रोड गली नं. 18, वार्ड सं. 31, 33, 37 आदि के लोग और विशेषकर महिलाएं समूह बना कर मानव-श्रृंखला बना कर व बीच रास्ते में धरना देकर रास्ता जाम कर रही हैं। इन महिलाओं में तीखा आक्रोश देखा गया है।

पार्षद ने पानी की समस्या को लेकर सौंपा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

इधर पार्षद तौफीक गौरी व अन्य नागरिकों ने उपखंड अधिकारी ममता लहुआ को ज्ञापन देकर पानी की व्यथा उनके समक्ष व्यक्त करते हुए उनसे समस्या का हल करवाने की मांग की है। उपखंड अधिकारी को दिए इस ज्ञापन में वार्ड नंबर 31 में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित होने एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन में लिखा गया है कि लाडनूं नगर पालिका के वार्ड नंबर 31 में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। वार्ड में पानी की सप्लाई निर्धारित समय पर नहीं हो रही है, जिसके कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि वार्ड के कई घरों में पिछले लगभग दो वर्षों से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए वार्डवासी परेशान हैं और उन्हें मजबूरी में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।इस गंभीर समस्या के संबंध में वार्डवासी कई बार अपनी परेशानी विभाग व प्रशासन के समक्ष उठा चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होना आमजन के जीवन को प्रभावित कर रही है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। ज्ञापन में वार्ड नंबर 31 की पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जलदाय विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाने तथा वार्ड में पानी की नियमित एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करवाई जाने के साथ ही, जिन घरों में पिछले दो-दो वर्षों से पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां जलापूर्ति शुरू करवाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर शीघ्र समाधान किया जाने की मांग उठाई गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी इस जायज मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और वार्डवासियों को पेयजल-समस्या से राहत नहीं मिली, तो समस्त वार्डवासी मजबूर होकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन एवं विभाग की होगी। ज्ञापन में उम्मीद जताई गई है कि प्रशासन आमजन की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द समाधान करवाएगा, ताकि वार्डवासियों को उनके मूलभूत अधिकार पेयजल से वंचित न रहना पड़े। यह ज्ञापन देने वालों में वार्ड सं. 31 की पार्षद शमीम बानो दईया, तौफीक गौरी, इरफान, जाकीर, शमीम बानो दईया, अबान रजा, वाजिद हुसैन, जाकिर हुसैन, अकरम, पप्पू, अ. अजीज, मो. रफीक, नूर मोहम्मद आदि शामिल थे।

पुलिया के नीचे दूसरे दिन भी किया रास्ता जाम

इधर बुधवार को फिर दूसरे दिन सुबह से ही लोगों की भीड़ यहां रेलवे ब्रिज के नीचे जमा होने लगी और वहां हाथ से हाथ मिला कर महिलाओं ने पूरा रास्ता रोक लिया। इससे वाहनों का जाम लग गया और आवागमन पूरा बंद हो गया। महिलाओं ने तेली रोड के गली नं. 18 में पानी की समस्या बताई, वहीं लोगों ने बताया कि वार्ड सं. 31 के अलावा 33 और 37 में भी पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। उन्होंने सरकार से शीघ्र समाधान की मांग रखी और बताया कि वे मजबूर होकर यहां सड़कों पर उतरी हैं। पानी के बिना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी रुक सी गई है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर लोगों से समझाईश की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका, भाजपा कौ मिलेगा मजबूती का सम्बल, युवा कांग्रेस के दिग्गज नेता आलोक घिंटाला ने संघर्षशील युवाओं की उपेक्षा से व्यथित होकर छोड़ी कांग्रेस, अब दल-बल सहित भाजपा ज्वाइन करने की तैयारी

कन्या पूजन एवं नौ दुर्गा, चौंसठ योगिनी व बाबा भैरवनाथ की पूजा का विशेष कार्यक्रम 17 अक्टूबर को, लाडनूं के भैया बगीची मंदिर में होगा आयोजन, किया जाएगा नवरात्रा में निराहार तपस्या, जैन धर्म की अठाई व मास-खमण की तपस्या करने वालों का भी सम्मान

दो सालों से लगातार पानी नहीं आने की है लोगों की शिकायत, पानी के लिए परेशान हुए लोग सड़कों पर उतरे, लाडनूं में पानी की समस्या को लेकर दूसरे दिन भी किया रेलवे ब्रिज के पास रास्ता जाम, पार्षद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

शहर चुनें

Follow Us Now