लाडनूं में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका, भाजपा कौ मिलेगा मजबूती का सम्बल,
युवा कांग्रेस के दिग्गज नेता आलोक घिंटाला ने संघर्षशील युवाओं की उपेक्षा से व्यथित होकर छोड़ी कांग्रेस, अब दल-बल सहित भाजपा ज्वाइन करने की तैयारी

लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत राज चुनाव से पूर्व लाडनूं क्षेत्र में कांग्रेस को एक बड़ा धक्का लगा है, जबकि भाजपा मजबूत होने जा रही है। कांग्रेस के एक बड़े युवा नेता ने कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता से ही त्यागपत्र दे दिया है और वे अपने विशाल लाव-लश्कर के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही पंचायत चुनाव में भी धमाल मचाएंगे। युवा कांग्रेस के निर्वाचित नागौर जिला उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आलोक घिंटाला, जो एन.एस.यू.आई. के नागौर जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव पदों पर भी अपने दायित्वों का निर्वहन लगातार किया है। उन्होंने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है।
घिंटाला ने इस्तीफा देकर जताई अपनी स्पष्ट भावनाएं
अपने इस इस्तीफा में आलोक घिंटाला ने बताया है कि उन्होंने विभिन्न पदों पर रह कर लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य किया है। वे विभिन्न विधानसमा एवं लोकसभा चुनावों में प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने में लगे रहे थे। अब घिंटाला हाल ही के नगर निकाय चुनाव एवं पंचायतराज चुनावों में युवा वर्ग की उपेक्षा को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी से उन्होंने किनारा कर लिया है। घिंटाला ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि कांग्रेस की चुनाव के दौरान की स्थितियों को देखते हुए ले अत्यंत निराश हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं विधायकों द्वारा हमा संघर्ष का समय एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आगे करते हैं। वे सबसे आगे रहकर लाठियां खाते हैं, संघर्ष करते हैं और संगठन के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं। इसके बावजूद नगर निकाय एवं पंचायतराज चुनावों में इन युवाओं को उचित सम्मान, भागीदारी एवं अवसर देने की बात आने पर उन सबको दरकिनार कर दिया गया। यह स्थिति संघर्षशील युवाओं के मनोबल को क्षय पहुंचाती है। जबकि वे दिन-रात संगठन की मजबूती के लिए मेहनत करते रहे हैं। घिंटाला ने लिखा है कि उनके लिए पद से अधिक सम्मान, स्वाभिमान एवं कार्यकर्ताओं का हक महत्वपूर्ण है। इसलिए चुनाव व संगठन में युवाओं की उपेक्षा से वे आहत होकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं अपने सभी संगठनात्मक पदों से त्यागपत्र प्रस्तुत कर रहे हैं।
भाजपा से प्रदेश व स्थानीय स्तर पर चल रही है वार्ता
दूसरी तरफ युवा नेता आलोक घिंटाला से ‘कलम कला’ की हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने कांग्रेस पूरी तरह से छोड़ दी है। राजनीति में बराबर बने रहेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वे भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश स्तर पर और स्थानीय स्तर पर सभी नेताओं से सम्पर्क में हैं। भाजपा नेता करणीसिंह से भी उनकी बात हुई है और शीघ्र ही दल-बल सहित वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर अपनी पूरी एनर्जी से काम करेंगे और पंचायत चुनाव में भाजपा को विजयी बना कर अपनी युवा शक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।


