पांच साल से फरार स्थाई वारंटी को जसवंतगढ़ पुलिस ने अहमदाबाद से पकड़ा, अदालत ने जेल भिजवाया
लाडनूं (kalamkala.in)। पिछले 5 सालों से फरार चल रहे आरोपी रामस्वरूप जाट कलवाणी (स्थाई वारंटी) के विरुद्ध जसवंतगढ़ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे अहमदाबाद (गुजरात) से डिटेन करके गिरफ्तार किया है। लाडनूं के एसीजेएम कोर्ट में चल रहे एक मुकदमा नम्बर 21/20 के मुलजिम रामस्वरूप (35 वर्ष) पुत्र रिड़मलराम जाट निवासी कलवाणी थाना डीडवाना, जो न्यायालय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया हुआ था। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवराण के निर्देशन में लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के सुपरविजन में जसवंतगढ पुलिस थाना के थानाधिकारी राजेश कुमार (पुलिस निरीक्षक) ने मय पुलिस टीम के कार्रवाई करते हुए आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता से पांच साल से फरार चल रहे वारंटी रामस्वरूप जाट निवासी कलवाणी, थाना डीडवाना को अहमदाबाद (गुजरात) से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए जाने पर आरोपी को जिला कारागृह डीडवाना भिजवाया गया।




