लाडनूं शहर के रामधन मूंड को आरएलपी की पंचायत चुनाव चुनाव प्रबंधन समिति में किया सदस्य मनोनीत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं शहर के रामधन मूंड को आरएलपी की पंचायत चुनाव चुनाव प्रबंधन समिति में किया सदस्य मनोनीत

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के रामधन मूंड को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने पंचायती राज चुनाव के लिए लाडनूं क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अजमेर एवं डीडवाना-कुचामन जिलों के जिला प्रभारी शहजाद खान ने एक नियुक्ति पत्र जारी किया है। इस मनोनयन पत्र के अनुसार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल के निर्देशानुसार डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं पंचायत समिति की ‘चुनाव प्रबंधक समिति’ के शेष सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसमें चुनाव प्रबंधक समिति सदस्य के रूप में बिरदाराम ठोलिया बादेड़, जयप्रकाश एडवोकेट सिलनवाद एवं रामधन मूण्ड लाडनूं को मनोनीत किया गया है। लाडनूं शहरी क्षेत्र से आने वाले युवा कार्यकर्ता रामधन मूंड को राजनीतिक अनुभव है। हाल ही के नगर पालिका चुनाव में वे लाडनूं नगर के वार्ड सं. 45 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके। अब उन्होंने सांसद हनुमान बेनीवाल की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए आरएलपी ज्वाइन की है। आरएलपी ने उनका महत्व समझते हुए पंचायत चुनाव के लिए यह अहम् जिम्मेदारी सौंपी है। उनके इस मनोनयन का आरएलपी के लाडनूं विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ज्ञानाराम महरिया एवं किसान नेता खीवाराम घींटाला, प्रदेश सचिव गोविंदराम मंडा एवं आरएलपी नेता रामकरण रेवाड़ ने स्वागत किया है और इस मनोनयन को सही ठहराया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नवदुर्गा युवा मंच की ओर से लाडनूं के दो स्थानों शीतला माता मंदिर चौक में व न्यू रविदास कॉलोनी में गरबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन, शीतला माता मंदिर चौक में मिताली फुलवारिया व न्यू रविदास कॉलोनी में सीमा तुनगरिया रही प्रथम

शहर चुनें

Follow Us Now