जेवीएस में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई, मटकी फोड़ी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। जन विकास समिति द्वारा संचालित सुनारी रोड के प्रगति नगर स्थित जेवीएस चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा अनेकों प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के चार ग्रुप द्वारा अलग-अलग करके 20 फीट ऊंचाई पर बंधी मक्खन से भरी हुई मटकी को तोड़ने के लिए प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें भगत सिंह ग्रुप ने मटकी को तोड़ा और प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक एवं पार्षद गिरधारी इनाणिया ने भगवान कृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कृष्ण सुदामा की कहानी के माध्यम से बच्चों को मि़ता की मिसाल प्रस्तुत की। प्रधानाध्यापिका निशा आर्य ने कविता प्रस्तुत कर भगवान कृष्ण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अध्यापक दिलीप सिंह, शेखर भाटी, ज्योति भूतोड़िया, मंजू सेन, विनोद मेघवाल, ललिता राणा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक मोहनाराम इनाणियां ने बच्चों को मक्खन का प्रसाद भंेट किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now