मीठड़ी में सही हालत की सड़क को तुड़वाया गया और गायब कर दिया गया उसका मैटेरियल, ग्रामीणों ने उठाए सवाल, ग्राम विकास अधिकारी का जवाब संतोषजनक नहीं और पंचायत के पास भी नहीं मिले उखाड़े गए ब्लॉक, लोगों ने की विस्तृत व निष्पक्ष जांच की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीठड़ी में सही हालत की सड़क को तुड़वाया गया और गायब कर दिया गया उसका मैटेरियल,

ग्रामीणों ने उठाए सवाल, ग्राम विकास अधिकारी का जवाब संतोषजनक नहीं और पंचायत के पास भी नहीं मिले उखाड़े गए ब्लॉक, लोगों ने की विस्तृत व निष्पक्ष जांच की मांग

विजय शर्मा, रिपोर्टर। लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम मीठड़ी मारवाड़ में ग्रामीण बैंक से लेकर बालाजी मंदिर तक बनी सीसी ब्लॉक सड़क को तोड़े जाने और उसका मेटेरियल सीसी ब्लॉक्स के गायब कर दिए जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ​मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण बैंक से लेकर बालाजी मंदिर तक आमजन के आवागमन के लिए ब्लॉक रोड का निर्माण करवाया गया था, जो सड़क सही स्थिति में थी। इसके बावजूद हाल ही में इस सड़क को तोड़ कर उखाड़ दिए जाने पर जब ग्रामीणों ने क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी से इसके बारे में जानकारी मांगी गई, तो सड़क को तुड़वाए जाने व उखाड़ी गई सामग्री के उपयोग के बारे में उसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।

​तलाश के बावजूद पंचायत परिसर में नहीं मिले उखाड़े गए ब्लॉक

ग्राम विकास अधिकारी से पूछताछ के बाद ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और उसके परिसर तथा आसपास में जाकर देखा, तो वहां भी उखाड़े गए ब्लॉकों में से एक भी पीस नहीं दिखाई नहीं दिया। जबकि जहां से सड़क को उखाड़ा गया है, उसकी समस्त सामग्री ब्लॉक्स आदि को राजकीय संरक्षण में सुरक्षित रखा जाना चाहिए और उस सामग्री का विवरण नियमानुसार ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड दर्ज होना चाहिए। साथ ही ग्राम पंचायत परिसर में उसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए, लेकिन इस सड़क के मामले में कहीं भी मौके पर कोई ब्लॉक नहीं मिला। इससे यह मामला संदिग्ध बन गया है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ​ग्रामीणों का आरोप है कि यह सड़क दुरुस्त होने के बावजूद क्यों तुड़वाई गई? इसी स्थान पर नई सड़क बनवाए जाने की जरूरत किसलिए पड़ी और यदि पंचायत ने प्रस्ताव लेकर सड़क तुड़वाई थी, तो उससे निकली सरकारी सामग्री (ब्लॉक) कहाँ गई? क्या इन ब्लॉक्स को बेच दिया गया अथवा उनका इस्तेमाल दूसरी किसी जगह किया जाकर भुगतान उठा लिया? आखिर इन्हें कहां गायब कर दिया गया?

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के शहरिया बास में मायरा भरने गए परिवार के दो घरों में पीछे से चोरों ने ताले तोड़े, लाखों की चोरी की, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, नकदी, कीमती सामान और डॉक्यूमेंट्स, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, चोर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, शहरिया बास के ही रहने वाले हैं चोर

मीठड़ी में सही हालत की सड़क को तुड़वाया गया और गायब कर दिया गया उसका मैटेरियल, ग्रामीणों ने उठाए सवाल, ग्राम विकास अधिकारी का जवाब संतोषजनक नहीं और पंचायत के पास भी नहीं मिले उखाड़े गए ब्लॉक, लोगों ने की विस्तृत व निष्पक्ष जांच की मांग

लाडनूं क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग की भाजपा द्वारा लगातार उपेक्षा से फैला असंतोष क्या चुनाव को प्रभावित करेगा? जिला कार्यकारिणी के बाद जिला परिषद चुनाव में टिकट कटवाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ लोगों में नाराजगी, अब उनकी क्या भूमिका रहेगी असंतोष मिटाने के लिए

शहर चुनें

Follow Us Now