लाडनूं के शहरिया बास में मायरा भरने गए परिवार के दो घरों में पीछे से चोरों ने ताले तोड़े, लाखों की चोरी की, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, नकदी, कीमती सामान और डॉक्यूमेंट्स, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, चोर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, शहरिया बास के ही रहने वाले हैं चोर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के शहरिया बास में मायरा भरने गए परिवार के दो घरों में पीछे से चोरों ने ताले तोड़े, लाखों की चोरी की,

चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, नकदी, कीमती सामान और डॉक्यूमेंट्स, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद,

चोर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, शहरिया बास के ही रहने वाले हैं चोर

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां शहरिया बास में जब एक परिवार भात भरने के लिए गया हुआ था, तो पीछे से रात को घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपयों नकद, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान व डॉक्यूमेंट्स चोरी कर लिए। परिवार के लोग रात में ही करीब 12 बजे जब वापस लौटे, तब चोर पीछे की तरफ से भाग गये, लेकिन सीसी टीवी में उनके फोटो स्पष्ट हो गये। मामले की रिपोर्ट मकान मालिक द्वारा को दी गई है। पुलिस ने चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में एक चोर की पहचान नामजद की गई है और दो-तीन अन्य चोर साथ होने का जिक्र किया गया है। चोरों ने एक सीसीटीवी कैमरा तोड़ भी दिया, लेकिन उनकी करतूतें कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जानकारी मिली है कि पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन भी किया है और पूछताछ जारी है।

पुलिस को दी गई चोरी की नामजद लिखित रिपोर्ट

चोरी की यह रिपोर्ट इकबाल खां पुत्र हबीब खां कायमखानी, निवासी वार्ड नम्बर 1 शहरिया बास लाडनूं ने पुलिस को दी है। इसमें बताया गया है कि उसका मकान वार्ड नम्बर 1 शहरिया बास लाडनूं में है। 21 अक्टूबर को वह अपने परिवार सहित अपनी छोटी बेरी स्थित बहिन के भात भरने के लिये गये थे। वे वापिस रात्री के करीब 12 बजे घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अन्दर से बन्द पाया। तब उसने अपनी पुत्री बुलबुल को अन्दर से दरवाजा खोलने के लिये दीवार से घर के अन्दर भेजा। उसकी पुत्री ने घर का दरवाजा अन्दर से खोला, तब देखा कि घर के दरवाजे के ताले टूटे हुये हैं और कोई व्यक्ति अन्दर मौजूद है, जैसे ही उसने परिवार के अन्य सदस्यों को बताया तो उनका हो-हल्ला सुनकर चोर पीछे के दरवाजे से भाग गया।

घर से 50 से 60 लाख का सामान उड़ा ले गए चोर

परिवार के सदस्यों ने तब घर के अन्दर जाकर सारा सामान देखा, तो पता चला कि घर की अलमारी के ताले टूटे हुये हैं और सामान बिखरा हुआ है। उसकी पत्नी आबिदा, मामी नेक बानू व भाई की पत्नी शहनाज बानो ने घर का सामान देखा तो पता चला कि उनके घर से करीब डेढ लाख रुपये नगद व सऊदी करेंसी करीब 900 रियाल, तीन सोने के हार, एक मंगलसूत्र, एक सूत सोने का, दो पता की जोड़ी सोने की, करीब 10 अंगूठी सोने की लेडिज व जेंट्स की, दो फुलड़ा, एक मादलिया, एक जोड़ी छोटी बाली सोने की, नाक की तीन सली, सोने की, सोने का सिक्का, (कुल सोना करीब 20-22 भरी) व 15 जोड़ी पायजेब चांदी की (करीब 30-40 भरी), एक विदेशी घड़ी (हेंड वॉच) व एक बेग में प्लॉटों के कागजात, असल पासपोर्ट इत्यादि चोरी कर लिये है।

सीसीटीवी कैमरे में पता चला चोर के बारे में

रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो पता चला कि रिजवान पुत्र फैजु खां लाडवाण, निवासी वार्ड नम्बर 1 शहरिया बास लाडनूं वाला उनके घर में शाम के करीब 6:44 बजे अन्दर घुसा और यह सारा सामान चोरी करके अपने साथ ले गया तथा रिजवान के द्वारा घर के अन्दर लगे एक कैमरे को तोड़ दिया। रिजवान के साथ और भी दो-तीन अन्य व्यक्ति थे। फिर उसकी मामी नेक बानू के घर पर जाकर भी उन्होंने देखा तो उनके घर के दरवाजे के ताले भी टूटे हुये मिले। रिजवान व उसके साथ आये अन्य दो-तीन लोगों ने रात्री के समय घर में घुसकर उनके घर के ताले तोड़कर चोरी की है तथा उनके सोने-चांदी के आभूषण व नगदी (रुपये व रियाल) आदि चुराकर ले गये है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के शहरिया बास में मायरा भरने गए परिवार के दो घरों में पीछे से चोरों ने ताले तोड़े, लाखों की चोरी की, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, नकदी, कीमती सामान और डॉक्यूमेंट्स, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, चोर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, शहरिया बास के ही रहने वाले हैं चोर

मीठड़ी में सही हालत की सड़क को तुड़वाया गया और गायब कर दिया गया उसका मैटेरियल, ग्रामीणों ने उठाए सवाल, ग्राम विकास अधिकारी का जवाब संतोषजनक नहीं और पंचायत के पास भी नहीं मिले उखाड़े गए ब्लॉक, लोगों ने की विस्तृत व निष्पक्ष जांच की मांग

लाडनूं क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग की भाजपा द्वारा लगातार उपेक्षा से फैला असंतोष क्या चुनाव को प्रभावित करेगा? जिला कार्यकारिणी के बाद जिला परिषद चुनाव में टिकट कटवाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ लोगों में नाराजगी, अब उनकी क्या भूमिका रहेगी असंतोष मिटाने के लिए

शहर चुनें

Follow Us Now