मीटर बता रहा है जीरो यूनिट, पर बिल जारी हुआ 6732 रूपयों का

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं (रिपोर्टर कलम कला)। विद्युत वितरण निगम की लापरवाही का एक नमूना सामने आया है, जिसमें एक विद्यालय को राजकीय योजना के अनुसार विद्युत कनेक्शन दिया गया और उसकी मीटर रीडिंग जीरों होने के बावजूद निगम ने 6732 रूपयों का बिल जारी कर दिया। विद्युत मीटर द्वारा जीरो यूनिट दर्शाने के बावजूद कभी 130, कभी 170, कभी 200 यूनिट और कभी 100 यूनिट का उपभोग दिखाकर बिजली का बिल जारी कर दिया जा रहा है। इस सारी रीडिंग का एकसाथ अब जारी किए गए बिल की कुल राशि 6732 रूपयों का आने से प्रधानाध्यापक लक्ष्मण बेरा हतप्रभ रह गए। ग्राम सिलनवाद में डूकियों की ढाणी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय को विद्युत निगम ने खम्भा लगाकर बिजली पहुंचाई। इस खंभे से एकमा़त्र विद्यालय का ही कनेक्शन है, अन्य आस पास में भी कोई कनेक्शन नहीं है। विद्यालय का विद्युत मीटर भी इसी खंभे पर ही लगा हुआ है। विद्यालय का जुलाई माह का दो माह का बिल 764.74 रू. का है, जिसमें सरकार द्वारा वहन की गई राशि 764.74 रू. को कम किया गया है, इस प्रकार यह बिल शून्य राशि का होना चाहिए, लेकिन इसमें पिछला बकाया 6731.69 रूपए निकाले जाकर बिल जारी किया गया है। प्रधानाध्यापक के अनुसार यह बिल सरासर अनुचित है। इस बारे में जब विद्युत निगम के सहायक अभियंता से वार्ता की गई तो उन्हांेने अटपटे जवाब देकर टाल दिया। उनका रवैया पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना रहा। इस कारण अभिभावकों में भी असंतोष है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now