मुकेश भाकर का वीडियो वायरल, सीएम आवास के बाहर पेट्रोल छिड़कने की सलाह देते दिखे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर यह कहते दिख रहे हैं कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क ले, जाप्ता रोक लेगा, सिम्पैथी भी मिल जाएगी, आखिर यह सब क्या है? क्या सच में राजनीति इतनी गिर चुकी है? क्या यह वीडियो आर्टिफिशियल है? सच्चाई सामने आनी ही चाहिए

जयपुर (ईटीवी भारत से साभार)। राजस्थान विश्वविद्यालय का नया अध्यक्ष कौन बनेगा इसका फैसला मतपेटियों में बंद हो चुका है। इधर मतपेटियों में छात्र नेताओं का भाग्य कैद हो चुका है, तो दूसरी ओर कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि ईटीवी भारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है।
छात्रों के साथ बातचीत में यह क्या कह डाला
इस वीडियो में कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर कुछ छात्रों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। जिसमें वह छात्रसंघ चुनाव को लेकर बात कर रहे हैं। वह यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि एसपी राजीव प्रचार मेरा जानकार है और मैंने उन्हें दो दिन पहले ही कह दिया था कि इसकी मदद करना। वह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि जिस दिन यह धरने पर बैठे उस दिन उनका मेरे पास फोन आया कि यह गलत हो रहा है और उन पर कमिश्नर का प्रेशर है, मुझे मुकदमा लेना पड़ेगा। इसके आगे वीडियो में वह ये भी कहते नज़र आ रहे हैं कि मैंने उसे कहा था कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर जा और खुद पर पेट्रोल डाल ले, थोड़ी देर में जाप्ता आ जाएगा और मामला सुलझ जाएगा, लेकिन यह बात पहले ही आउट हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई।
आखिर निर्दलीय को क्यों समर्थन दे रहे हैं मुकेश भाकर
हालांकि इस वीडियो में किसे मुख्यमंत्री आवास के बाहर पेट्रोल छिड़कने के लिए कहा जा रहा है, यह साफ नहीं हो रहा. कहा जा रहा है कि मुकेश भाकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे निर्मल चौधरी को अपना समर्थन दिया था। अंदर खाने की बात ये है कि वह निर्मल चौधरी की मदद भी कर रहे थे। मुकेश भाकर एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और लंबे समय तक उन्होंने विश्वविद्यालय की राजनीति भी की है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि ईटीवी भारत नहीं करता है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now