जलदाय विभाग के एईएन नोरतनमल रैगर के सेवानिवृत्ति समारोह में उमड़े सर्वसमाज के लोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जलदाय विभाग के एईएन नोरतनमल रैगर के सेवानिवृत्ति समारोह में उमड़े सर्वसमाज के लोग

लाडनूं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता नोरतन मल रैगर के 37 सालों की गौरवमयी राजकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त होने तथा सिंघाणा गांव में शिक्षा विभाग से जयनारायण की सफल राजकीय सेवाओं के बाद हुई सेवानिवृत्ति पर समारोह पूर्वक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी गई।

उमड़ पड़े लोग

स्थानीय जलदाय विभाग के बाद यहां रैगर बस्ती स्थित रैगर समाज भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केवल शहर ही नहीं बल्कि पूरी तहसील के गणमान्य लोग इस चहेते अधिकारी की विदाई के लिए उमड़ पड़े। सभी ने मुक्त कंठों से उनके सेवाकाल की सराहना की। लोगों में उन्हें फूलमालाओं, साफा पहनाने, शॉल ओढाने और उपहार समर्पित करने में होड़ सी लग गई।

समाजसेवा के लिए रहेंगे तत्पर

सेवानिवृत्ति के बाद नोरतन मल रैगर ने कहा कि वे राजकीय नियमानुसार सेवानिवृत्त हुए हैं, लेकिन समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। वे अपनी पूरी शक्ति से जरूरतमंद लोगों की मदद करने, लोगों की समस्याओं का यथाशक्ति निराकरण करने और सामाजिक सहयोग में सदैव अग्रणी को अपना कर्तव्य समझते रहेंगे।

ये सब रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में जलदाय विभाग के अभियंता रमन चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी बीएल भाटी, विधायक के पिता सुरजा राम भाकर, दलित नेता कालूराम गेनाणा, पंचायत समिति सदस्य रामनिवास पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी, भाजपा नेता देवाराम पटेल, वायस चैयरमेन मुकेश खिंची, अयूब खान सामदखानी, रामधन महाराज, पूर्व प्रधान मौलासर जालाराम भाकर, प्रभुराम कड़ेला, रामसिंह रेगर, लाइनमैन मांगू सिंह आदि के अलावा जलदाय विभाग के ठेकेदार, कर्मचारी एवं भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

यह क्या हो रहा है निर्वाचन विभाग और प्रशासन की नाक के नीचे- लाडनूं नगर पालिका चुनाव की निष्पक्षता पर खतरा मंडराया, मतदाताओं में गहरा रोष, दोषी बीएलओ को कड़ी सजा मिले, वार्ड की सीमाओं को लांघ कर 3–3 किमी और नामालूम लोगों को बना डाला वोटर, बीएलओ ने खोला फर्जी मतदान का रास्ता, जोड़ डाले 1100 से अधिक फर्जी वोटर

शहर चुनें

Follow Us Now