हाजी गुलाब खां के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई, सराहनीय सेवाकार्य के लिए हुई चारों तरफ से प्रशंसा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मूण्डवा के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी हाजी गुलाब खां द्वारा अपनी 40 वर्ष की राजकीय सेवा पूर्ण कर लेने के बाद सेवानिवृति पर बुधवार को कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर विकास अधिकारी मनवीर सिंह बेनिवाल ने सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें पंचायत समिति परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि रेवन्तराम डांगा तथा पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष कंदोई के साथ सभी कर्मचारियों ने उन्हें माला व साफा पहना कर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में रेवन्तराम डांगा ने कहा कि सरकारी विभाग में बेदाग राजकीय सेवा पूर्ण करना किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का सपना होता है और अपने कार्यकाल में व्यवहार, समय पर कार्य पूर्ण करने की आदत सहित मृदुल स्वभाव व विभागीय कार्यों के प्रति निष्ठाभाव उसकी एक अलग पहचान बना देता है, जिसे लोग लम्बे समय तक याद रखते है।

पेड़ों से लगाव एवं सेवा के लिए याद रहेंगे

नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष कंदोई ने पंचायत समिति मे सफलतापूर्वक राजकीय सेवा पूर्ण होने पर हाजी गुलाब खां को बधाई दी। विकास अधिकारी मनवीर सिंह बेनीवाल ने उनकी कार्य के प्रति लगाव व पेड़ो की सेवा करने की सराहना करते हुए कहा जब भी मै घूमने जाता हूं, तो इन्हे पेड़ांे की सेवा करते देखता हूं। उन्होंने बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु भविष्य की शुभकामनाएं दी। हाजी गुलाब खां को सेवानिवृति पर बैंड-बाजे, ढोल-धमाकों के साथ जुलूस के रूप में आवास तक पहुंचा कर विदाई दी गई। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि रेवंत राम डांगा, विकास अधिकारी मनवीर सिंह बेनिवाल, लेखा अधिकारी रामप्रकाश जांगीड़, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष कदोई, पीईईओ सुशील भाकल, मोहनराम सियाज, भगीरथ, नरसिंहराम, ग्राम विकास अधिकारी हाजी हकीम, चोलाराम, नरेंद्र, जीताराम, लिपिक वर्ग में सुरेश खोजा, दिनेश, दिनेश फुलफकर, तेजराम, हड़मान राम, नरेगा स्टाप मे विजय अरोड़ा, खुर्शीद आलम, रामकिशोर, घनश्याम, मनोहर, अनिल, दिनेश राकावंत, सहायक अभियंता लक्ष्मण मीणा, गौरीशंकर सहित पंचायत समिति के समस्त स्टाप व ग्रामीण क्षेत्र के सरपंच गण मौजूद रहे। साथ ही उस्मान, अनवर, भंवरु, सदीक, मेहबूब, लाडमोहम्मद, अल्लाह बक्स, सिकंदर, सलीम, देवेन्द्र पराशर, सिरदार खत्री, मुराद खां, सलाऊदीन, हाजी अल्लादीन, अमीरदीन, रामनिवास, जगराम, हड़मान व समाज के लोग जुलुस मे शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश खोजा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now