मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। कार्तिक प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का उदघाटन गुरूवार को नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम सदावत द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11000 रुपये व ट्रॉफ़ी व उपविजेता 5100 रुपये व ट्रॉफी भेंट की जायेगी। सहयोगकर्ता शरीफ पोखर ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच कुचेरा क्रिकेट क्लब व मूंडवा क्रिकेट क्लब के बीच में हुआ। इस मुकाबले को कुचेरा क्रिकेट क्लब ने 36 रनों से जीत लिया। दूसरा मैच मदीना क्रिकेट क्लब व मूंडवा रॉयल के बीच हुआ, जिसमें मदीना क्रिकेट क्लब विजेता रही। उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम सदावत, असरफ़, इस्लाम, सोनू खोखर, बंटी चौधरी, दिनेश भाकर, खुर्शीद आलम, वहीदुदीन कुरैशी, टीपू, इस्लाम, समीर आदि मौजूद रहे।







