मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। भाई बहन के प्यार का अटूट त्योहार रक्षाबंधन देशभर में जहां श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, वही मूण्डवा शहर में यह परंपरा रही है कि रक्षाबंधन का पर्व भाई पंचमी के दिन मनाया जाता है। यहां बहनों ने अपने भाईयांे की कलाई पर राखी भाई पंचमी को बांधी है। गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन आने वाली भाई पंचमी को कई जगह ऋषि पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। गुरुवार को भाई उज्ज्वल व सार्थक की कलाई पर बहिन गीतिका व दिव्यांनी परिवार की उपस्थिति में तिलक लगाकर राखी बांधी। मिठाई खिलाकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की, वहीं भाइयों की ओर से बहनों को उपहार भी दिए गए।







