गणेशोत्सव पर जगह-जगह रही गजानन के जयघोष की गूंज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गणेशोत्सव पर जगह-जगह रही गजानन के जयघोष की गूंज

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। गणेशोत्सव के तीसरे दिन जगह-जगह गजानन के जयघोष की गूंज रही। घरों व पांडालों में विराजमान गणपति का विधि-विधान के साथ पूजन हुआ। शाम को मंगल आरती के बाद गजानन को भोग लगाकर भक्तगणों में प्रसाद वितरित किया गया। समाज सेवी सुभाष कंदोई ने बताया कि गणेशोत्सव के तीसरे दिन बाड़ी गली में स्थापित श्रीगणेश की मूर्ति का पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। शाम को साढ़े सात बजे आरती की गई। शाम की आरती रालोपा नेता सुभाष कंदोई, नगर पालिका अध्यक्ष अल्का कंदोई ने की। इसके बाद गणपति को भोग लगाया गया और भक्तगणों में प्रसाद वितरित हुआ। शाम की मंगल आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। दामोदर ने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तगणों को भाव-विभोर किया। कार्यक्रम के दौरान रालोपा नेता सुभाष कंदोई, नगर पालिका की अध्यक्ष अल्का कंदोई, नन्दकिशोर गौड़, संजय पालीवाल व काफी संख्या मे पुरुष, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now