मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ का ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षा का महत्व है, तो शिक्षक का महत्व और बढ जाता है

मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ का ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ ब्लॉक मूण्डवा का ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह यहां हाजी पीर बक्स मुस्लिम मदरसा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कोर्डिनेटर रजामोहम्मद खान ने शिक्षा और शिक्षक की महता पर प्रकाश डाला। मदरसा के प्रधानाध्यापक कादर खान ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जीवन पर विचार व्यक्त किये। वली मोहम्मद ने गुरु की महता बताते हुए कहा उन्हें गोविन्द से बड़ा बताया गया है। मौलाना अब्दुल सतार ने तालीम के बारे में विचार व्यक्त किए। इसमें ब्लाक के सभी शिक्षा सहयोगियों ने भाग लिया। भाग लेने वालों में कादर खान, वलीमोहम्मद, बरकत खाँ, हुसैन खाँ, याकूब, रफीक आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में मदरसा कमेटी के सचिव बुन्दूखाँ ने प्रारम्भ में सभी शिक्षा सहयोगियों का स्वागत किया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। उन्होंने अंत में मदरसे में आये सभी शिक्षा सहयोगियो व नगरवासियों का आभार जताया। मदरसा कमेटी के सदस्य मेहबूब का प्रोग्राम आयोजन करने मे विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में ब्लॉक कोर्डिनेटर रजामोहम्मद खान, मदरसा प्रधानाध्यापक कादर खान, मदरसा कमेटी के सचिव बुन्दूखाँ, मौलाना अब्दुल सतार, मौलाना इदरीस खां, वलीमोहम्मद, बरकत खाँ, हुसैन खाँ, याकूब, रफीक युनुस, सद्दाम, लाडमोहम्मद, असकर अली आदि तथा मदरसे के बच्चे, मोहल्ले व कमेटी के लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now