खण्डेला के अधिवक्ता के आत्मदाह प्रकरण में एसडीएम व थानाधिकारी को बर्खास्त करने, मृतक वकील के परिजनों को मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग को लेकर वकीलों ने न्यायिक कार्य स्थगित किया व ज्ञापन दिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लक्ष्मणगढ़ (बाबूलाल सैनी)। खंडेला के वकील हंसराज मालविया के आत्मदाह प्रकरण में लक्षमनगढ के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य स्थगित कर मुख्यमंत्री के नाम लक्षमनगढ एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रकरण की न्यायिक जांच कराने, खंडेला एसडीएम व थानाधिकारी को बर्खास्त करने, मृतक वकील के परिजनों को मुआवजा देने व सरकारी नौकरी देने की मांग की तथा मांग मंजूर न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
लक्ष्मणगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट भवानी सिंह शेखावत के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि खंडेला के वकील हंसराज मालविया को उपखण्ड अधिकारी व थानाधिकारी द्वारा प्रताड़ित कर आत्मदाह के लिए मजबूर करने वाले खंडेला के एसडीएम व थानाधिकारी को बर्खास्त कर मामले की न्यायिक जांच कराने तथा मृतक वकील हंसराज मालविया के आश्रितों को एक करोड़ रुपय का मुआवजा देने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की तथा न्यायिक कार्य स्थगित किया व मांग न माने जाने तक अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य स्थगित रखने का निर्णय कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी सैनी, रामनिवास मूंड, प्यारेलाल मीणा बाबूलाल ढाका, सज्जन सैनी, संजय जाट, सत्यनारायण सैनी, बलबीर ढेवा, जयप्रकाश सैनी, मुकेश सेवदा, श्रवण जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now