विद्यालयों को गत मार्च माह से नहीं मिला मिड-डे-मील का बजटः कुक व हेल्पर को वेतन नहीं और खाद्य सामग्रियों को लाने में परेशानियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हुडास पहुंच कर सीबीईओ भाटी ने किया मिड-डे-मील का निरीक्षण
लाडनूं (रामसिंह रैगर, रिपोर्टर)। कलेक्टर पीयूष सामरिया के दिशानिर्देश पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ंसंचालित किए जा रहे मिड डे मील के सघन निरीक्षण कार्यक्रम के तहत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामचन्द्र भाटी ने हुडा ग्राम के शहीद किशोरसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता तथा खाद्यान्न स्टॉक व सामग्री व्यवस्था की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रवण कुमार मेघवाल ने पिछले मार्च महिने से एमडीएम का बजट विद्यालय को नहीं मिलने का मुद्दसा उठाया और कहा कि कुक हेल्पर को वेतन नहीं मिलने व खाद्यान्न आदि सामग्री लाने में परेशानी हो रही है। इस पर सीबीईओ भाटी ने बताया कि विभाग से खाद्यान्न सामग्री के लिए एक महीने का बजट मिला है, जो स्कूल के खाते में भेज दिया जायेगा। इस दौरान विद्यालय में प्रधानाचार्य व्याख्याता पिंकी सैन, वरिष्ठ अध्यापक अयूब खान, मनोजकुमार स्वामी, हर्षवर्द्धन नांदू, रामावतार उपाध्याय, गौरीशंकर शर्मा, रामसिंह, खुर्शीद हसन भाटी, बाबूलाल मेघवाल, रमेशकुमार पोटलिया, मांगीलाल बावरी, रफीक मो. छीम्पा, केशाराम मेघवाल, छोटाराम भारी, भंवरलाल डारा, कनिष्ठ सहायक निवेदिता सैन आदि स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

शहर चुनें

Follow Us Now