देव झुलनी एकादशी पर जुलूस के साथ निकाली गई ठाकुरजी की रेवाड़ी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

कोट तालाब में गंदे पानी की वजह से गणेश मंदिर में करवाया ठाकुरजी को जल-विहार

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। यहां के छोटा बाजार कस्बे में देवझुलनी एकादशी पर ठाकुरजी की रेवाड़ी निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए छोटा बाजार, सब्जी मंडी रोड़ होते हुए शोभा यात्रा के रूप में गणेश मंदिर पहुंची। ‘हाथी घोड़ा पालकी- जय कन्हैयालाल की’ की गूंज के साथ श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को जल विहार कराया। छोटे बच्चों-शिशुओं को रेवाड़ी के नीचे से निकाल कर, श्रीफल चढ़ाकर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की। ठाकुरजी की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर लक्ष्मीनारायण मंदिर, बंशीवाले मंदिर व जाटों की मंडी से छोटा बाजार, सब्जी मंडी होते हुए गणपति मंदिर पहुंचे। कोट तालाब में लम्बे समय से गंदा पानी होने से रेवाड़ी को तालाब पर नहीं ले जाया जाकर गणेश मंदिर परिसर मे ही ठाकुरजी की मूर्ति को नहलाकर और पूजा अर्चना के बाद गणेश मंदिर द्वार से ही वापस रेवाड़ी मुख्य मार्गों से होकर छोटा बाजार के बंशी वाले मंदिर ले जाई गई, जहां आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पं. विनोद तिवारी, महेश चंद दाधीच, रामकिशोर शर्मा, गणेश मंदिर पुजारी देवेंद्र काकड़ा, पंडित सत्यनारायण तिवारी, भगवती प्रसाद, रामकुमार, सुरेंद्र दाधीच, गोपाल काकड़ा, रितिक दाधीच, पंडित विष्णु महाराज, पंडित माणक दाधीच, लालचंद घांची, सुंडाराम परिहार, स्वपनिल परिहार, ज्ञानेश्वर दाधीच, रोशन दाधीच, विष्णु दत्त शर्मा, पवन दाधीच आदि की मौजूदगी में ठाकुरजी की रेवाड़ी निकाली गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं रेलवे स्टेशन पर लगातार 68 दिनों तक रेल यात्रियों को शीतल जल की सेवा करने पर स्टेशन अधीक्षक ने किया सम्मान, गौ सेवा टीम लाडनूं कै कार्यकर्ताओं ने निर्जला एकादशी पर यात्रियों को पिलाया मिल्करोज

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now