विभिन्न लाभदायक योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी, वित्तीय व डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के संयुक्त तत्वाधान में सिंहड़देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूण में वित्तीय व डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। बैंक प्रबंधक नदीमअली कुरैशी ने बताया कि वित्तीय साक्षरता समन्वयक बीरमाराम नैन द्वारा ग्रामीण स्कूली बच्चों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, एटीएम कार्ड, दुर्घटना बीमा योजना, पिन ओटीपी, गोपनीयता, बीसी द्वारा दी जाने वाली सेवाएं तथा खाता खोलना, आहरण करना, नकद राशि जमा कराना, समाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं में बीमा करना, अटल पेंशन योजना में एनरोल करना, दिसा ऐप, मिस कॉल अलर्ट आदि की जानकारी देकर जागरूक किया गया। शाखा प्रबंधक नदीम कुरैशी द्वारा बैंक की विभिन्न ऋण योजनाएं गोल्ड लोन, कार लोन, आवास ऋण, पर्सनल लोन, एसएमई मुद्रा, कृषि, डेयरी सेल्फ हेल्प ग्रुप, संयुक्त देयता समूह आदि की जानकारी देकर जागरूक किया गया। शिविर में ऑफिस बॉय मनमोहन स्कूल, संचालक मेहराम गोलिया स्कूल स्टॉफ आदि ने सहभागिता की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं रेलवे स्टेशन पर लगातार 68 दिनों तक रेल यात्रियों को शीतल जल की सेवा करने पर स्टेशन अधीक्षक ने किया सम्मान, गौ सेवा टीम लाडनूं कै कार्यकर्ताओं ने निर्जला एकादशी पर यात्रियों को पिलाया मिल्करोज

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now