कार्मिक जीए-55 व प्रथम घोषणा पत्र जमा करवाएं आवश्यक दस्तावेजों की कमी से राज्य बीमा पॉलिसियां जारी नहीं होंगी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कार्मिक जीए-55 व प्रथम घोषणा पत्र जमा करवाएं

आवश्यक दस्तावेजों की कमी से राज्य बीमा पॉलिसियां जारी नहीं होंगी

नागौर। जिला कार्यालय नागौर के अन्तर्गत कई कार्मिकों के आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण 1 अप्रैल 2022 व इससे पूर्व वर्षो की राज्य बीमा पॉलिसियां जारी नहीं की जा सकी है। अत: बकाया राज्य बीमा पॉलिसियां जारी करवाने हेतु सम्बन्धित कार्मिक अपने प्रथम घोषणा पत्र व जीए 55 राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक कार्यालय में शीघ्रता से जमा करवाएं।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक जगदीश प्रसाद गर्ग ने बताया कि दस्तावेज जमा करवाने से पूर्व कार्मिक अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से भरे गये प्रथम घोषणा पत्र को भली प्रकार से जांंच ले, यदि आवेदन में किसी प्रकार की कोई त्रुटि है तो कार्मिक को यहांं पर संशोधन करने का विकल्प दिया गया है, जिसमें से कार्मिक अपने प्रथम घोषणा पत्र में सुधार कर सकता है। कार्मिक को ये दस्तावेज 25 सितंबर तक जमा करवाने हैंं। उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथि तक कार्मिक अपने दस्तावेज इस कार्यालय में जमा नहीं करवाता है तो कार्मिक का आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा और इससे सम्बन्धित समस्त जिम्मेदारी कार्मिक व सम्बधित आहरण एवं वितरण अधिकारी की होगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now