कुचेरा में गणेश विसर्जन से पहले भगवान गणेश के लगाया छप्पन व्यंजनों का भोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुचेरा में गणेश विसर्जन से पहले भगवान गणेश के लगाया छप्पन व्यंजनों का भोग


कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास में स्थित गणेश मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणेश पूजन व हवन के साथ भगवान गणेश को 56 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगा कर पूजन किया गया। गणेश मंदिर के पुजारी पं. देवेंद्र काकड़ा ने बताया कि छप्पन भोग का कार्यक्रम बंसीलाल जांगिड़, मुन्नालाल जांगिड़, रामप्रकाश जांगिड़ द्वारा किया गया, जिसमें अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां से 56 भोग तैयार करके भगवान के चढ़ाये गये। भगवान गणेश का पसंदीदा भोग लड्डू ही है। गणेश को बचपन से ही लड्डू पसंद हुआ करते थे, इसीलिए अब भी सबसे पहले भगवान गणेश को लड्डू का भोग ही लगाया जाता है। लड्डू के भोग लगाने पर भगवान जल्दी प्रसन्न होते है। पूजा, अर्चना, आरती के बाद में गणेश विसर्जन किया गया। शहर के मुख्य मार्गाे से शोभायात्रा निकाली गई और अलग-अलग स्थानों से शोभायात्रा में गणेश विसर्जन के लिए निकाली गई।

कुचेरा में छप्पन भोग लगाकर शोभायात्रा के साथ किया गया गणेश का विसर्जन

चतुर्दशी के अवसर पर गणेश महोत्सव स्थल बंशी वाले मंदिर में पंडित विनोद दाधीच द्वारा दोपहर में विधिवत्त रूप से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। छोटा बाजार कस्बे में अलग-अलग घरों में गणेश विराजमान पर विसर्जन के लिए धूमधाम व डीजे के साथ यात्रा निकाली गई। ज्ञानेश्वर दाधीच , प्रवीण दाधीच, नितेश , अमित अग्रावत राकेश घांची, गोवर्धन घांची, स्वप्निल परिहार , चिंटू,पप्पू के द्वारा शोभा यात्रा को रवाना किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों व मोहल्लों में अलग-अलग समाजों के तत्वावधान में स्थापित गणपति प्रतिमाएं ट्रैक्टरों पर विराजित होकर ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्य समारोह स्थल गजानन मंदिर पहुंच गई। यहां से दोपहर को ट्रैक्टरों, जीपों पर अलग-अलग गणेश प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा के रुप में रवाना हुई। शोभायात्रा बंशीवाले मंदिर से होते हुए छोटा बाजार, सब्जी मंडी गणेश मंदिर, रामदेवजी के मंदिर से बड़ा बाजार पुरानी बैंक, एसबीआई बैंक आदि कई स्थानों पर भक्तों व श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गणपति प्रतिमाओं का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। डीजे की धुन पर नाचते हुए और जयकारों के बीच नगर भ्रमण करवाया। भक्तों ने ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारों के साथ मूर्ति का विसर्जन किया। सूर्यास्त के बाद में गणेश प्रतिमाओं को नीमला तालाब हेमंडा तालाब, खजवाना रोड, अकेली रोड, लूणसरा तालाब आदि अलग-अलग जगहों पर ले जाकर गणेश विसर्जन किया। इस मौके पर संतोष कुमार भार्गव, नरेंद्र भार्गव, महावीर भार्गव, भगवानदास, नाथूराम भार्गव, गौतम भार्गव, राकेश आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान सब्जी मंडी, मालियों के मोहल्ले में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा गणपति को छप्पन भोग लगाकर पूजा-अर्चना कर डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए गणेश विसर्जन किया। प्रकाश भाटी, प्रेमचंद भाटी, पवन भाटी, कपिल, दिनेश, नवीन, भरत, घनश्याम भाटी रवि गहलोत किशन, ओम प्रकाश, नरेंद्र गहलोत, रामनिवास टाक, मुकेश टाक, मांगीलाल टाक, लखन, लकी, सुनील आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now