नुपूर मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं।  मुस्लिम महासभा व उम्मत फाउंडेशन के तत्वावधान में यहां बड़ी संख्या में उपखंड कार्यालय पर पहुंच कर इस्लाम के अनुयायियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम से ज्ञापन देकर भाजपा की प्रवक्ता रह चुकी नूपुर शर्मा एवं दिल्ली के नवीन जिंदल के खिलाफ उच्च स्तरीय कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदर्शन भी किया। ज्ञापन देने वालों ने बताया कि नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर मुसलमानों में रोष और आक्रोश है। ज्ञापन में बताया गया है कि आए दिन मुस्लिम समाज के विरूद्ध टिप्पणियां जारी है, जिससे शांतिभंग हो सकती है, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जावे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य शहर काजी सैयद मोहम्मद अली, मौलाना सैयद मो. मदनी, मो. मुश्ताक खान कायमखानी, इरफान खान कायमखानी, मजीद लंगा, आरिफ खान, मौसिम खान, हुसियार अली, मो. आदिल चौहान, असलम खान मलवाण, अमजद खान, अयूब खान मोयल, मो. हुसैन, मौलाना मोहम्मद शकील, सैयद अब्दुल हमीद, सैय्यद आमीन, मोहम्मद हुसैन, वसीम अकरम, साबिर सोलंकी आदि शामिल थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now