छत का काम करते करंट की चपेट में आकर दो मजदूर घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छत का काम करते करंट की चपेट में आकर दो मजदूर घायल

लाडनूं। निकटवर्ती ग्राम दुजार में रविवार रात को एक घर की छत का कार्य करते समय हाईटेंशन विद्युत लाईन की चपेट में आ जाने से 2 मजदूर घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन से यहां राजकीय चिकित्सालय में लाया गया, जहां एक श्रमिक की हालत गंभीर होने से उसे रैफर किया गया है। यह विद्युत लाईन 11 हजार केवी वाली बताई जा रही है। दोनों घायल श्रमिक यहां मगरा बास क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये दुजार गांव में एक घर की छत पर टीन शेड लगाने का काम कर रहे थे। इस दौरान छत के नजदीक से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तारों के संपर्क में 2 मजदूर आ गए। जानकारी मिलने के बाद मजदूरों के परिवार व लाडनूं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। करंट की सूचना मिलने के बाद दोनों मजदूरों की जान पहचान वाले लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि छत पर करंट के संपर्क में आने से बाबूलाल (22) पुत्र पूर्णाराम नाइक और चतरूराम (50) पुत्र मालाराम नायक को करंट लगा। अस्पताल में बाबूलाल नामक मजदूर का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में हाई सेंटर रेफर कर दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now