हिन्दी को सहजता से अपनाया जाए हिंदी दिवस मनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्दी को सहजता से अपनाया जाए

हिंदी दिवस मनाया

लाडनूं (kalam kala.in)। मारवाड़ मीठड़ी के राजकीय विद्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक किया। व्याख्याता चंद्राराम मेहरा ने विद्यार्थियों से कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चो में हिंदी भाषा के प्रति रुचि दिलवाना है। अंग्रेजी के साथ ही बच्चों के लिए हिंदी का ज्ञान अति आवश्यक है, क्योकि यह हमारी मातृभाषा, राष्ट्रभाषा व राजभाषा है तथा किसी के सामने अपने विचार प्रस्तुत करने का सबसे अच्छा माध्यम हिंदी भाषा है। प्रधानाचार्य राकेश मीणा ने हिंदी भाषा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हिंदी भाषा केवल बोलने में ही अच्छा माध्यम नहीं है, बल्कि यह भाषा लिखित रूप में भी रोचक, सरल तथा सहज है। कार्यक्रम में सभी अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now