अचानक सामने आने से बाईक चालक हुआ घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अचानक सामने आने से बाईक चालक हुआ घायल

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूंडवा के निकट पालड़ी पिचकियां गांव की ओर जाने वाली सड़क पर अचानक गौवंश के आने से मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर गिर.कर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गोवर्धनराम पुत्र बलदेवराम नायक निवासी खरनाल अपने किसी रिश्तेदार के यहां मूंडवा में आया हुआ था, सुबह करीब 10 बजे वह वापस अपने गांव खरनाल पालड़ी के लिए पिचकिया होते हुए जा रहा था। पालड़ी के निकट अचानक सड़क पर गोवंश के आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और चालक गिर गया। गिरने के पश्चात आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस चालक मंगलाराम मुंडेल एवं ईएमटी जितेंद्र सेवर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल गोवर्धनराम को 108 एम्बुलेंस से मूंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टर सिरोही ने घायल के इलाज के बाद छुट्टी दी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now