लाडनूं में पांच घंटा बिजली बंद रहेगी
लाडनूं। अजमेर विद्युत वितरण निगम के अन्तर्गत 33 केवी रताऊ लाईन का देखरेख का आवश्यक कार्य करने के कारण शनिवार को सुबह 5 घंटों तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि 17 सितम्बर शनिवार को सुबह 6 से 11 बजे तक रताऊ के 33 केवी लाईनों की सार-सम्भाल के कारण सम्पूर्ण लाडनूं शहर और ग्राम मंगलपुरा, खानपुर, सुनारी व हीरावती की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।






