लाडनूं में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

गौसेवा, रक्तदान, मूक बधिर बच्चों को फल वितरित किए

 लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामस्नेही सन्त धीरजराम महाराज के सान्निध्य व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट की अध्यक्षता में शहर मण्डल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, सेवा पखवाड़ा के जिला सह संयोजक अंजना शर्मा के संयोजन में स्थानीय गौधाम गौशाला में गाय माता को गुड़ व हरी घास खिलाकर प्रधानमंत्री की लम्बी व स्वस्थ आयु की कामना की। इसके बाद पहली पट्टी स्थित ओसवाल पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया तत्पश्चात स्थानीय मूकबधिर विद्यालय में बच्चों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में नगरनिकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीश पारीक, सेवा पखवाड़ा के संयोजक सुरेश पारीक, महामंत्री राजेश शर्मा, पार्षद ओम सिंह मोहिल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापत, नगर पालिका में प्रतिपक्ष नेता लूणकरण शर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष रेणु कोचर, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमसुख जांगिड़, युवामोर्चा के शहर अध्यक्ष चेतन भोजक, विष्णु भोजक, देवाराम पटेल, श्यामसुंदर शर्मा, टीकमचंद प्रजापत, पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, बच्छराज नागपुरिया, दिलीप टाक, मंजू देवी, सुरेश खींची, सुरेश सोनी, मुरलीमनोहर जांगिड़, करण गुर्जर, लोकेन्द्रसिंह, अमित गुर्जर, सुरेंद्र सिंह, चौथमल किल्ला, सीताराम टेलर, अजित पारीक, जगदीश सैनी, तेजसिंह, विकास सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now