लाडनूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में यहां छिंपोलाई मार्ग पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में विजयादशमी के अवसर पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। आगामी 5 अक्टूबर को प्रातः 7.15 बजे आयोज्य इस समारोह में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस भी है।
