लाडनूं में चार घंटा बिजली बंद रहेगी
लाडनूं। लाडनूं शहर व आसपास के कुछ गांवों में शनिवार 24 सितम्बर को चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। स्थानीय 132 केवी जीएसएस के सहायक अभियंता हेमन्त कुमार ने बताया कि 132 केवी जीएसएस पर 132 केवी मैंन बस के रखरखाव का कार्य शनिवार को प्रातः 7 से 11 बजे तक चलेगा, जिसके कारण लाडनूं शहर, ओडींट, बाकलिया, सुनारी, निम्बी जोधां, जिली और पीएचईडी गेनाणा गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।







