वन्यजीव लोमड़ी घुलमिल गई बस्ती के बीच, दूध-फल खिलाते हैं ग्रामीण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वन्यजीव लोमड़ी घुलमिल गई बस्ती के बीच, दूध-फल खिलाते हैं ग्रामीण

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में इंदिरा कॉलोनी के आसपास एक लोमड़ी पिछले काफी दिनों से विचरण करती रही और लोगों के साथ घुलमिल गई।
वन्यजीव के इस प्रकार पालतू की तरह से घुलमिल जाने पर लोगों में चर्चाएं हैं। कॉलोनी वासी सैयद अशफाक अली व शेर मोहम्मद सांई ने बताया कि यह लोमड़ी पिछले एक साल से यहां पर नजर आ रही है और कॉलोनी वासियों से घुलमिल गई। इस लोमड़ी ने पिछले सप्ताह 3 बच्चों को जन्म दिया। कॉलोनी वासियों ने बताया कि यह लोमड़ी एक-दो दिनों से घरों की तरफ आ जाती है और लोग इस लोमड़ी को आते देखकर इसके लिए दूध, फल, दाल व अन्य खाने की वस्तुएं दे देते हैं। छोटे बच्चे इस लोमड़ी को देख कर बहुत खुश होते हैं। मिस्त्री हारून अली और अमीन अली ने बताया कि लोमड़ी को हिंसक जानवर माना जाता हैं, लेकिन यह लोमड़ी ग्रामीणों के बीच गहरी घुल मिल गई और इसका परिवार बढ़ने से बच्चे भी खुश नजर आ रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now