पौधारोपण करके मनाया शहीद भगतसिंह का जन्मदिन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पौधारोपण करके मनाया शहीद भगतसिंह का जन्मदिन

जन अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लाडनूं (रोहित सेन की रिपोर्ट)। शहीदे-आजम भगत सिंह का जन्मदिन जन अधिकार सेना संगठन ने यहां पेड़-पौधे लगाकर मनाया। जन अधिकार सेना के प्रदेश प्रभारी हरिसिंह चौहान के निर्देशानुसार सेवा कार्य कर के जन्मदिन मनाने की अनुपालना में यहां शहीद तेजसिंह की प्रतिमा के पास यह आयोजन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर भगतसिंह के चित्र पर पुष्पमाला चढ़ाकर व दो मिनट का मौन रखकर शहादत को नमन किया। साथ ही पेड़ पौधे रोपित किए और सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। तहसील अध्यक्ष दिनेश स्वामी ने बताया कि शहीद भगत सिंह हमारे आइडल हैं और आज मतलबी होते जा रहे लोगों के बीच भगत सिंह का देश की आजादी के लिए छोटी सी उम्र में जीवन का समर्पण सबके लिए राष्ट्र सेवा और निस्वार्थ रहने का संदेश देता है। हमें उन्हें कभी भी भुलाना नहीं चाहिए। शहीदों की वजह से ही हम आजादी की खुली सांस ले पा रहे हैं। इस अवसर पर जन अधिकार सेना के अध्यक्ष दिनेश स्वामी के साथ उपाध्यक्ष धीरज सैनी, समाजसेवी रघुवीर सिंह राठौड़, राम सैनी, सोनू सेन आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now