सनातन जीवन पद्धति अपनाना इस युग की आवश्यकता- संत धीरजराम महाराज, सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा की बैठक में केन्द्र के विकास कार्यों और योजनाओं को घर-घर पहंचाने का आह्वान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सनातन जीवन पद्धति अपनाना इस युग की आवश्यकता- संत धीरजराम महाराज,

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा की बैठक में केन्द्र के विकास कार्यों और योजनाओं को घर-घर पहंचाने का आह्वान

लाडनूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत यहां शक्ति केंद्र सं. 5 के सनराइज स्कूल में सुरेश पारीक की अध्यक्षता में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में संत धीरजराम ने सेवाभाव को सनातन जीवन पद्धति का विशिष्ट गुण बताया तथा कहा कि सनातन जीवन पद्धति आज पूरे विश्व के लिए आवश्यक बन चुकी है। सभी लोगों को इसे अंगीकार करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने आप में सनातन जीवन पद्धति की मिसाल हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भजापा जिला उपाध्यक्ष एवं सेवा पखवाड़ा की संयोजिका अंजना शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी को सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी बताया और कहा कि पिछले 8 वर्षों में नरेंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का ऐतिहासिक विकास किया है, जिसे सदियों तक नहीं भुलाया जा सकेगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता वर्मा ने महिलाओं से पार्टी के विकास कार्यों और उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि सभी जन और पार्टी सबको लाभ मिल सके। कार्यक्रम में भाजपा मण्ड़ल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल, शक्तिकेंद्र संयोजक डीपी दाधीच आदि मंचस्थ थे तथा शहर मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश माथुर, सुशील पीपलवा, श्याम पारीक, श्यामसुंदर शर्मा, राजकुमार पारीक, प्रतिपक्ष नेता लूणकरण शर्मा, रमेश सिंधी, महामंत्री ओमसिंह मोहिल, पार्षद बच्छराज नागपुरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापत, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक, एससी मोर्चा अध्यक्ष गंगाराम रैगर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री राजेश शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now