क्राइम- रोडवेज बस से एसबीआई बैंक क्लर्क का बैग चुराने का आरोपी हाथ लगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

क्राइम-

रोडवेज बस से एसबीआई बैंक क्लर्क का बैग चुराने का आरोपी हाथ लगा

नागौर। कोतवाली पुलिस ने बसों में सवार होकर बैग व रुपए चुराने के एक आदतन अपराधी को पकड़ा है। आरोपी बिहार प्रदेश का है और बसों में चोरी की ऐसी वारदातोें को अंजाम देता है। पुलिस इस आरोपी से रोडवेज बस में चोरी के एक लंबित प्रकरण में बरामदगी का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार सीकर जिले के गांव नागली हाल गांधी चौक स्थित एसबीआई बैंक के क्लर्क राजीव कुमार पुत्र रामकुमार जाट ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया गया कि गत 3 अगस्त को वे सीकर-नागौर रोडवेज बस में सफर कर रहे थे। इस दौरान नागौर कस्बे के नजदीक उनका बैग बस से गायब हो गया। उसमें नकदी रुपए, कुछ दस्तावेज व सामान था। मामला दर्ज होने के बाद एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली थानाधिकारी हनुमान सिंह चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इस टीम में हैड कांस्टेबल शिवराम, कांस्टेबल सुभाष व कांस्टेबल भुगानाराम ने अनुसंधान शुरू किया। तफ्तीश के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण गावं रमगढ़वा निवासी वकील सांई पुत्र औजीर सांई मुसलमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी से बैग व अन्य माल बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now