लाडनूं के करंट बालाजी चौराहे के पास फिर हुआ  हादसा,  बाईक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल, इस मोत के चौराहे पर दो दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी और दुर्घटनाएं तो अनगिनत है, राजनीतिक प्रशानिक जिमेदार चौराहे पर बने मौन दर्शक 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के करंट बालाजी चौराहे के पास फिर हुआ  हादसा, 

बाईक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल,

इस मोत के चौराहे पर दो दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी और दुर्घटनाएं तो अनगिनत है,

राजनीतिक प्रशानिक जिमेदार चौराहे पर बने मौन दर्शक 

लाडनूं। यहां नेशनल हाईवे सं. 58 पर करंट बालाजी चौराहे के पास फिर एक हादसा हुइ, जिसमें बाईक सवार पति-पत्नी में से पति की यौत हो गई और पत्नी की हालत गंभीर है। यह दुर्घटना शुक्रवार की रात्रि में हुई, जिसमें अपनी बाईक लेकर जा रहे पपु लाल (55) पुत्र चुनीलाल जांगिड़ व उसकी पत्नी सोहनी देवी दोनों निवासी लाडनूं जा रहे थे। करंट बालाजी चौराहे के पास कोर्ट के समीप एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनोंं को यहां राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई और पत्नी को गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर के लिए रैफर कर दिया।

हादसों के लिए कुख्यात है यह चौराहा

गौरतलब है कि यह चौराहा हादसों के लिए कुख्यात हो चुका है। यहां अब तक दो दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी और दुर्घटनाएं तो अनगिनत है, आएदिन होती ही रहती है। इस चौराहे पर सर्किल बनाने की मांग लम्बे समय से नागरिक कर रहे हैं, लेकिन सरकारें बदल गई, जन प्रतिनिधि बदल गए, परन्तु इस चौराहे के हालात नहीं बदले।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now