विश्व रक्तदाता दिवस पर होंगे कार्यशाला, रक्तदान व प्रतियोगिता सरीखे आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

नागौर। विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न तरह के आयोजन होंगे। इसे लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्ययोजना बनाई जा चुकी है।
विश्व रक्तदान दिवस पर मुख्य आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंडित जेएलएन राजकीय अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के नोडल व ब्लड बैंक तकनीकी प्रभारी धर्मवीरसिंह ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस पर पंडित जेएलएन अस्पताल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल के सभागार में मंगलवार सुबह दस बजे आयोजित होने वाली इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया होंगे। पीएमओ डाॅ. महेश पंवार की अध्यक्षता में होने वाली इस कार्यशाला में डाॅ. सहदेव चैधरी मुख्य वक्ता होंगे।
कार्यालय के अतिरिक्त अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान के साथ-साथ ब्लड ग्रुप जांच की भी की जाएगी। इसके बाद राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता संबंधी पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विश्व रक्तदान दिवस पर होने वाले आयोजनों में रक्तकोष फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, महावीर इंटरनेशनल, शहीद सूमेरसिंह संस्था एवं स्वैच्छिक रक्तदाता का सहयोग रहेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now