घर-घर जाकर दी गई चिरंजीवी योजना की समस्त जानकारी गांधी जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घर-घर जाकर दी गई चिरंजीवी योजना की समस्त जानकारी

गांधी जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

कुचेरा (रिपोर्टर मेहबूब खोखर)। महात्मा गांधी और आदर्श राजनेता भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंतियां शहर के विभिन्न विद्यालयों में मनाई गई। इस मौके पर अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को महापुरुष और महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए उनके जीवन और आदर्शों पर विचार किया गया।इस अवसर पर निकटवर्ती रूपाथल के सरस्वती बाल निकेतन में निबंध, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 8 की कोमल बिडियासर, द्वितीय स्थान पर कक्षा 3 की वंदना व तृतीय स्थान पर कक्षा 7 के सुभाष रहे। संस्था प्रधान शशिकांत शर्मा, संचालक प्रवीण शर्मा, दिनेश जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।

स्काउट रोवर्स शाखा का उद्घाटन

कमला देवी सिंघवी कॉलेज में गांधी जयंती पर महाविद्यालय में स्काउट रोवर्स शाखा का उद्घाटन किया गया। निदेशक विकास सिंघवी ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट मण्डल द्वारा महाविद्यालय में स्काउट शाखा को मान्यता प्रदान की गई है।

घर-घर दी चिरंजीवी योजना की जानकारी


डॉ. कमलेश जोशी, मेल नर्स रामदयाल धुन, गौतम, नरपत, सुरेंद्र माहिया आदि ने चिरंजीव योजनाओं के बारे में लोगों को जागृत करते हुए कुचेरा के वार्ड नं. 15 में कार्यकर्ता रेणु शर्मा, आशा मंजुलता, पार्षद रामेश्वर राईका ने सभी महिलाएं और सभी वार्ड में सर्वे कर चिरंजीवी मुख्यमंत्री योजना की जानकारी दी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now