सर्वसमाज की सेवा करने की रही है सैन समाज की पहचान- गहलोत, बादेड़ में किया केशकला बोर्ड के चेयरमैन का अभिनंदन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सर्वसमाज की सेवा करने की रही है सैन समाज की पहचान- गहलोत,

बादेड़ में किया केशकला बोर्ड के चेयरमैन का अभिनंदन

लाडनूं। राजस्थान केशकला बोर्ड के चेयरमैन महेंद्र सिंह गहलोत का यहां निकटवर्ती बादेड़ गांव में अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर गहलोत ने कहा है कि वे समाज के गरीब एवं शोषित वर्ग के लिए काम करने का लक्ष्य लेकर चल है। उन्हें सरकार की ओर से जो दायित्व मिला है, उसके अनुसार भी उनका यही कर्तव्य है। सिद्धपीठ बादेड़ भैरव धाम में मुख्य उपासक जेठाराम महाराज के सान्निध्य में सर्वसमाज की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित करके उनका अभिनन्दन किया गया। उन्होंने कहा कि सैन समाज की पहचान सर्वसमाज की सेवा करने वाले लोगों के रूप में है। इसी कारण श्रेष्ठता की दृष्टि से यह समाज कहीं भी पीछे नहीं रहा है। कार्यक्रम में न्यायी फाउंडेशन के संयोजक शंकर आकाश ने कहा कि जो समाज अपने गौरवशाली अतीत को भूल जाता है, वो कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। समाज में सुदृढ परिवर्तन के लिये शिक्षा और संस्कार सबसे जरूरी है। आकाश ने नशामुक्ति को भी समाज के लिए जरूरी बताया। वरिष्ठ समाजसेवी विनोद गोठड़िया सुजानगढ़ ने समाज के विकास के लिये युवाओं के लिए व्यवसाय में आगे बढ़ने को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में संदीप गोठड़िया, मुकुल आकाश, बजरंग ठोलिया, एडवोकेट भगवती प्रसाद शर्मा, रोहित छापरवाल, किशोर ठोलिया, राकेश फुलभाटी, मुकेश फुलभाटी, जीवण मल मोयल, सूरजपाल रोड़ा आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार में तीन-चार दिनों से लगातार चल रहा है आपसी मारपीट का दौर, दोनों तरफ से मामले दर्ज, पुलिस कर रही है जांच, बताया जा रहा है कि एक महिला से बातचीत से टोकने पर हुई यह झगड़े की शुरुआत, अब खून सवार है दोनों तरफ

युवा वर्ग नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें- श्रीराम बिजारणियां, प्रदेशाध्यक्ष तेजा सेना, छात्रावास जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य को लेकर विशाल तेजा गायन समारोह आयोजित, बनाए जाएंगे तेजा मंदिर और तेजा वाटिका, बैठक 5 जुलाई को

शहर चुनें

Follow Us Now