बल्दू के सरकारी विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों व स्मार्ट कक्षाओं का लोकार्पण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बल्दू के सरकारी विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों व स्मार्ट कक्षाओं का लोकार्पण

लाडनूं। तहसील के ग्राम बल्दू स्थित सरकारी स्कूल में नवनिर्मित कक्षा-कक्ष एवं स्मार्ट क्लासेज का लोकार्पण धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर भामाशाह सम्मान एवं पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। बल्दू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इस उद्घाटन, सम्मान समारोह एवं एल्युम्नी मीट में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुरजा राम भाकर रहे। अध्यक्षता श्रीमती राकेश सिहाग ने की और अति विशिष्ट अतिथि भामाशाह भागीरथ प्रसाद कांकाणी, पंचायत समिति के प्रधान हनुमान राम कासनिया, सरपंच प्रतिनिधि मूलाराम नायक, उप सरपंच जगदीश पुरी व रेसला के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन सिहाग थे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती राकेश सिहाग ने बताया कि इस विद्यालय में भामाशाह भागीरथ प्रसाद कांकाणी द्वारा तीन कक्षा-कक्षों और अत्याधुनिक बालिका शौचालय निर्मित करवाया। दो कक्षा-कक्ष नाबार्ड द्वारा बनवाए गए एवं दो स्मार्ट कक्षाएं हनुमान राम भाकर द्वारा स्थापित की गईं हैं। प्रधानाचार्य सिहाग ने विद्यालय के खेल मैदान की चारदीवारी निर्माण की आवश्यकता बताई, जिस पर विधायक प्रतिनिधि सुरजा राम भाकर और पंचायत समिति के प्रधान हनुमान राम कासनिया ने शीघ्र ही संपूर्ण चारदीवारी के निर्माण की घोषणा की गई। सिहाग ने यह भी बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्दू को ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस पर उपस्थित महानुभावों एवं ग्रामवासियों द्वारा प्रधानाचार्य, विद्यालय स्टाफ एवं सर्वश्रेष्ठ शिक्षक राधाकिशन मील के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

भामाशाहों व पूर्व छात्रों का किया सम्मान

 

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाहों एवं पूर्व विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर, थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो, एडीपीसी बस्तीराम सांगवा, पूर्व एसीबीईओ रामनिवास घोटिया, तोषनीवाल ट्रस्ट प्रतिनिधि डॉ. राम गोपाल जाट, डॉ. हेमंत मिश्रा, सीबीईओ रामचंद्र भाटी, आरपी रघुनाथ घोटिया, एसीबीईओ रामनारायण चौधरी पिपराली, खेल गुरू रामनिवास सहू, नंदकिशोर कांकाणी, रामकुमार कांकाणी, हनुमान राम भाकर, मदनलाल धेतरवाल, पुरखाराम गेणा, जवानाराम प्रजापत, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार गेणा, रामकरण जाजड़ा, बंशीलाल मेघवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अशोक कुमार पूनिया ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now