विश्व रक्तदाता दिवस पर कार्यशाला, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

नागौर, जिला मुख्यालय स्थित पंडित जेएलएन राजकीय अस्पताल में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को कार्यालय एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुस्ताक अहमद ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है। रक्तदाता द्वारा दी गई रक्त की बूंदों से किसी जरूरतमंद की जान बच जाए तो इससे बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिन लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया है, उनको साधुवाद।
कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए डाॅ. सहदेव चौधरी ने एनीमिया, थैलिसिमिया व हिमोफिलिया रोग के लक्षणों पर प्रकाष डाला। उन्होंने रक्तदान से जुड़ी आवष्यक मेडिकली जानकारियों के बारे में भी विस्तार से बताया। डाॅ. चौधरी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य नियमों के हिसाब से कौन-कौन व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं, कब कर सकते हैं, के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर थैलिसीमिया से ग्रसित बच्चों के अभिभावकों ने भी जेएलएन अस्पताल में रक्त एवं दवाई संबंधी आवश्यक सेवाएं मिलने पर संतोष जताया। कार्यषाला में आयोजन के नोडल एवं ब्लड बैंक के तकनीकी प्रभारी धर्मवीरसिंह, जिला आईईसी समन्वयक हेमन्त उज्जवल व आनंद पुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यषाला में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर विजय रही राजकीय एएनएम प्रषिक्षण केन्द्र की प्रषिक्षणार्थी छात्रा उर्मिला चैधरी, सिमरन एवं काजोल को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पंडित जेएलएन अस्पताल प्रषासन की ओर से उन रक्तदाताओं व इससे जुड़ी संस्थानों का भी सम्मान किया गया, जो निरंतर सहयोग करते हैं। कार्यषाला में खिदमत ए खलक युवा विकास समिति के बिलाल अहमद, मारवाड़ युवा मंच के हर्षवर्धन सोनी, षिक्षक संघ रेसला के पवन मांझू, दवा विक्रेता संघ के हेमराज, भारत विकास परिषद एवं स्वर्णकार समाज के महेन्द्र सोनी, परषुराम वेलफेयर सोसाइटी के गणपत जोषी, महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर विद्यालय के आनंद पुरोहित को प्रषिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर अस्तपाल के ब्लड बैंक में विष्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान षिविर भी आयोजित किया गया। कार्यषाला में थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। इस मौके पर आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए संकल्प पत्र भी भरे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now